Ghatshila By-election Politics: भाजपा को बड़ा झटका, पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ नेता झामुमो में शामिल


घाटशिला: झारखंड की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जब भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।


इन सभी नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के करकमलों से ग्रहण की। यह कदम पूर्वी सिंहभूम की राजनीतिक दिशा में नया समीकरण पैदा करने वाला माना जा रहा है।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post