Saraikela: आदित्यपुर में बिजली चोरी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया


आदित्यपुर: सरायकेला जिले में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। आदित्यपुर में विभाग की टीम ने कई इलाकों में छापेमारी कर अवैध कनेक्शन काटे और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की।


अभियान का नेतृत्व कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार ने किया। उनके साथ सहायक अभियंता दिलेश्वर महतो सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता दिलेश्वर महतो ने साफ कहा कि बिजली चोरी अपराध है और इससे आम उपभोक्ता भी प्रभावित होते हैं। और बिजली विभाग का यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post