पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आधी रात में चलाया ऑपरेशन अवैध खनन , पकड़े 8 डंपर व एक लोडर,एक जेसीबी , 10 लोग पुलिस हिरासत में

 पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आधी रात में चलाया ऑपरेशन अवैध खनन , पकड़े 8 डंपर व एक लोडर,एक जेसीबी , 10 लोग पुलिस हिरासत में



कौन है शनि जो दे रहा है लाईनप, और पकड़े गये वाहन संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा गैंग का है

लौहआयस्क माफियाओं नें नोवामुण्डी रेलवे साईडिंग पांच नबंर से कर रहे थे अवैध माईनिंग का उठाव



झारखंड सरकार को लिया आड़े हाथ कहा नोवामुण्डी स्थानिय पुलिस के संरक्षण में चल रहा है यह अवैध माईनिंग का कारोबार


एसपी के निर्देश के बाद भी, नोवामुण्डी थाना प्रभारी को थाना से ढाई किमी की दुरी तय करने में लग गया ढाई घंटा

कहा  नोवामुण्डी व बड़ाजामदा से हो रही अवैध माईनिंग का सरकार कराये उच्च स्तरिय जांच नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Chaibasa ःजो काम माईनिंग विभाग और पुलिस को करनी चाहिए वह काम पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कर दिखा रहें है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुण्डी थाना क्षेत्र व सारंडा क्षेत्र में चल रहा लाल माट्टी का काला खेल यानी अवैध लौहआयस्क खनन का अवैध  कारोबार थमने का नहीं ले रहा है जबकी क्षेत्र में एक भी माइंस नहीं चल रही है लेकिन अवैध माइनिंग का कारोबार जोड़ सोर से चल रहा है.इसी मामले में बिते रात राज्य के राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा स्पेशल अभियान चलाकर अवैध माइनिंग करने वाले गिरोह को कपड़ा और नोवामुण्डी पुलिस को करीब 10 वाहन तथा 10 लोगों को सौंप दिया. ज्ञात हो की झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लौह अयस्क का अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

 खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार की आधी रात में ऑपरेशन अवैध खनन चलाया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर (लौह अयस्क) लदे आठ डंपर के अलावा जेसीबी मशीन और एक लोडर को नोवामुण्डी रेलवे साईडिंग पांच से पकड़ा। मधु कोड़ा के अनुसार, नोवामुंडी की पांच नंबर साइडिंग में अवैध खनन का यह पूरा खेल कई दिनों से चल रहा था, लेकिन जानकारी होने के बावजूद खनन अधिकारी या स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। रात में पूर्व मुख्यमंत्री की छापेमारी में अवैध खनन और ढुलाई में लगे 10 लोगों को भी पकड़ा गया, जबकि खनन माफिया समेत कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अवैध लौह अयस्क लदे वाहनों के टायर की हवा निकाल दी और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। लौह अयस्क लदे वाहनों और मौके से पकड़े गए लोगों को नोवामुंडी थाने को सौंप दिया गया है। मधु कोड़ा द्वारा आधी रात में की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं।इधर श्री कोड़ा नें कहा घटना की जानकारी एसपी को दी गई तब जा कर ढाई घंटा बाद स्थानिय पुलिस घटना स्थल पहूंचा इससे साफ जाहिर होता है की स्थानिय नोवामुण्डी पुलिस के संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है.श्री कोड़ा ने कहा हेमंत सोरेन एक माइनंस नहीं खोलवा पा रहें है बेरोजगारी चरम पर लेकिनहो रहे अवैध माइनिंग पर रोक नहीं लगा रहे हैं. यहां बालु हो या लौहआयस्क खुब चल रहा है अवैध कारोबार. इधर इस कार्रवाई से जहां अवैध कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है वहीं यह भी कयास लग रही है की शनि नामक कोई वेक्ती है जो एक संगठनातक लौहआयस्क कारोबारियों को अवैध माइनिंग करने का लाईनप, साथ ही यह भी चर्चा है की जितने भी पकड़े गये वाहन वह सभी संतोष उर्फ डेबरा गैंग कू है और पुलिस हिरासत में जो लोग है वह भी उनही लोगों का है. वहीं जहां पुलिस के कार्यशैली सवाल के घेरे में है उसी जिला खनन विभाग पर सवाल उठने लगा है की इन लोगों के बगैर संरक्षण का  नहीं चल सकता यह कारोबार. संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा सहित अन्य दो लोग अवैध लौह आयस्क का खनन कार्य में लगें है पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में यह कारोबार का अंजाम दे रहें है.इधर इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से पुछे जाने पर बताया गया की दो लोड गाड़ी है और चार खाली हाईवा तथा जेसीवी व एक लोडर गाड़ी जब्द की गई है.अगली कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को लिखा गया है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post