रौनियार वैश्य संघ के सचिव महावीर राम प्रसाद के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन

 रौनियार वैश्य संघ के सचिव महावीर राम प्रसाद के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन



santosh verma

Chaibasa: रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) के सचिव महावीर राम प्रसाद का निधन विगत 3 अक्टूबर को उनके माहुलसाई स्थित आवास में हो गया था। वह पिछले कुछ माह से बीमार थे। तथा उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। उनके निधन को लेकर रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) द्वारा कैफेटेरिया में शोक सभा का आयोजन कर महावीर राम प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर संघ के संरक्षक   अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि समाज के सचिव महावीर राम प्रसाद जी का निधन होना हमारे समाज के लिए अपूरणीय  क्षति है। सामाजिक उत्थान एवं विभिन्न संघ से जुड़े कार्यक्रमों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता था। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। शोक सभा में मुख्य रूप से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, मनीष कुमार गुप्ता, सलाहकार कृष्ण प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता के अलावा बंटी गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता, शेखर कुमार गुप्ता के अलावा समाज के सदस्यगण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post