बैठक मे पूर्वी सिंहभूम जिला और सरायकेला खरसावां जिला के कमिटी का गठन किया गया जिसमे पूर्वी सिंहभूम जिला का अध्यक्ष आनन्द प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, सचिव अभिषेक सेन, महासचिव सोनू पातर, संगठन सचिव भीमा पानीकर को बनाया गया। सरायकेला खरसावां जिला के लिए अध्यक्ष संजय जारिका, उपाध्यक्ष बिमल कुमार महतो को बनाया गया। आनन्द हेम्ब्रम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक का संचालन यूनियन के कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष स्वरुप भट्टचार्यजी एवं धन्यवाद ज्ञापन कोल्हान सचिव गणेश पात्र ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से आनन्द हेमब्रम, स्वरुप भट्टचार्यजी, गणेश पात्र, आनन्द प्रसाद, संजय जारिका, बिमल कुमार महतो, सोनू पातर, प्रदीप मिश्रा, भीमा पानीकर, अभिषेक सेन एवं काफी संख्या मे यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

