चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पोस्ट अॉ फिस चौक में हुआ सीएम का पुतला दहन, संपूर्ण कोल्हान बंद कल

चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पोस्ट अॉ फिस चौक में हुआ सीएम का पुतला दहन, संपूर्ण कोल्हान बंद कल



Chaibasa ःप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार चाईबासा में हुई पुलिसिया बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज पोस्ट ऑफिस चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के तत्वावधान में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई एवं पूर्व प्रत्याशी जे. वी. टुबिड ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अमानवीय एवं लोकतंत्र की आत्मा के विरुद्ध है।

नेताओं ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाने की यह कोशिश सफल नहीं होगी और जब तक ग्रामीणों की मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। सभी निर्दोष आंदोलनकारी को रिहा करने की मांग की गई साथ ही दोषी पुलिसकर्मी पर न्यायिक जांच करके कार्रवाई की भी मांग की गई

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि “सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे, वरना कोल्हान की जनता निर्णायक जवाब देगी।”

जे. वी. टुबिड ने कहा कि “यह संघर्ष जनता के सम्मान और अधिकार की रक्षा का है, जिसे भाजपा पूरे समर्पण से आगे बढ़ाएगी।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रताप कटियार महतो, गीता बालमुचू, रामानुज शर्मा, हेमंत केसरी, चंदन झा, पवन शर्मा, राकेश पोद्दार, दिलीप साहू, रवि शर्मा, अनंत सयनम, देबू दास, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, द्वारिका शर्मा, पंकज सिंह, तरुण सवैया, जय किशन बिरुली, सुखलाल कुंकल, बिपिन चंद्र लागुरी, रानी बंदिया, पंकज खिरवार, जगदीश निषाद, रवि शंकर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की और कहा कि प्रशासन की दमनकारी नीति को जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

अंत में जिला कमेटी ने घोषणा की कि कल संपूर्ण कोल्हान बंद रहेगा। सभी व्यवसायियों, दुकानदारों एवं वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।हालांकि, जनता की सुविधा के लिए दूध, समाचार पत्र वितरण और मेडिकल सेवाओं से संबंधित वाहन एवं प्रतिष्ठान को बंद से मुक्त रखा गया है।नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जनता की न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post