Saraikela Breaking: गम्हरिया के FCI गोदाम में भीषण आग, गरीबों का राशन जलकर खाक


गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी खाद्यान्न गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस गोदाम में गरीबों को मिलने वाले राशन का भंडारण किया जाता था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन यह आग लगी है या लगाई गई है - यह जांच का विषय बना हुआ है।




गम्हरिया FCI के इस गोदाम में आग लगने से पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखरखाव की व्यवस्था बेहद लचर थी। घटनास्थल से केरोसिन तेल का डिब्बा और एक जला हुआ लाइटर भी बरामद हुआ है, जिससे आगजनी की आशंका और गहरी हो गई है।



गोदाम के अंदर गाड़ियों के टायर रखे मिले हैं और छत की चादरें तक उखड़कर गिर गई हैं। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गोदाम में टुकड़ा अनाज यानी टूटा हुआ चावल पाया गया है। इससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार गरीबों के लिए ऐसा अनाज भेजती है, या फिर यह किसी और गड़बड़ी का हिस्सा है।

फिलहाल जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है, लेकिन इस आग से गरीबों के हक का राशन जलकर राख हो गया है। अब देखना होगा कि जिले के हजारों गरीब परिवारों को राशन कब तक मिल पाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post