Ghatshila By-election: घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के मुख्य चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन


घाटशिला: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में घाटशिला के पवाड़ा ग्राउंड में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के मुख्य चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।



इस मौके पर राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, पोटका विधायक संजीव सरदार, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत गठबंधन दल के सभी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति का गठन कर लिया गया है, जिसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव अभियान को निचले स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर मैदान में उतरेगा और इस चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम दर्ज करेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post