Chaibasa: जिला क्रिकेट संघ के अंपायर एवं स्कोररों की बैठक संपन्न


santosh verma

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अपायरों एवं स्कोररों की एक संयुक्त बैठक आज बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 23 अक्तुबर से प्रारंभ हो रहे एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग के सफल संचालन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने सभी मैच पदाधिकारियों को पिछले सत्र में उनके शानदार कार्य के लिए धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त की कि इस बार भी सभी पदाधिकारी अपनी कर्तव्यों का निर्वहण जिम्मेदारी पूर्वक करते हुए एक अच्छे माहौल में मैचों का संचालन करेंगे। महासचिव असीम कुमार सिंह ने सभी अंपायरों एवं स्कोररों को प्रतियोगिता के नियमों एवं टाई सीट की एक- एक प्रति उपलब्ध कराते हुए नियमों पर प्रकाश डाला। 


आज की बैठक में अंपायर समिति के अध्यक्ष जयंत श्रीवास्तव, स्टैटिस्टिक्स कमिटी के चेयरमैन संदीप रॉय, संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता के अलावे लगभग बीस अंपायर एवं स्कोरर उपस्थित थे। कुछ अंपायर एवं स्कोरर मुख्यालय से बाहर होने के कारण महासचिव द्वारा उपलब्ध कराए गए जूम लिंक के माध्यम से आनलाईन मीटिंग में शिरकत की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post