जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की भ्रष्ट कार्यशैली पर सवाल खड़े होने से अन्य प्रखंड में भी हड़कंप




जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की भ्रष्ट कार्यशैली पर सवाल खड़े होने से अन्य प्रखंड में भी हड़कंप

पहले भी सत्यम कुमार के द्वारा भ्रष्टाचार के मामला उठता रहा है

सत्यम कुमार अपने भ्रष्ट कार्यशैली के कारण चर्चा और सुर्खियों में बने रहते हैं

 सत्यम कुमार के खिलाफ लिखे पत्र की कॉपी मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव को भी दिया है

पूर्व विधायक ने सत्यम कुमार के द्वारा प्रखंड के सारे भ्रष्टाचार घटनाक्रम से उपायुक्त चंदन कुमार को अवगत कराया

santosh verma

Chaibasa ःजगन्नाथपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा ने उपायुक्त चंदन कुमार के साथ साथ उप विकास आयुक्त को भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट जिला को भेजने के नाम पर एक पर्सेन्ट कमिशन वसूली किए जाने का सीधा आरोप लगाया है, वही जांच की मांग करते हुए भौतिक सत्यापन जिला स्तर के अधिकारियों से कराने का सुझाव भी दिया है.मालूम हो की जिला स्तरीय DMFT एवं अन्य कार्यान्वित योजनाओं में कार्यकारी एजेंसियाँ के द्वारा संवेदक को अंतिम भुगतान करने यानी योजनाओं की राशि विमुक्ति हेतु की जाने वाली अधियाचना पर जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से भौतिक सत्यापन रिपोर्ट की मांग की जाती है. लेकिन भौतिक सत्यापन का मामला मे जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार ने इसे धन उगाही का जरिया बना दिया है, संवेदक सूत्रों के अनुसार श्री कुमार नें प्राक्कलन राशि का एक प्रतिशत भौतिक सत्यापन के नाम पर मांग की जा रही है. जो संवेदक श्री कुमार का डिमांड पूरा नहीं करते हैं, उस संवेदक का रिपोर्ट नहीं भेजते हैं. एक तरह से कहा जा सकता है कि श्री कुमार अपने भ्रस्टाचार कार्यशैली से कोल्हान की इस धरती में लूट मचा रखा है. जिला प्रशासन को मेरा सुझाव है कि भौतिक सत्यापन का मामला को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को नियुक्त करने की अवश्यकता है. साथ ही अब तक जिला से भेजी गई भौतिक सत्यापन का मामला में धन उगाही करने और समय पर रिपोर्ट नहीं भेजने की जांच कराते हुए मेरे सुझाव पर विचार करने की कृपा करें.






Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post