Jamshedpur Chhath: हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जिला प्रशासन से छठ घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की


जमशेदपुर: हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जिला प्रशासन से छठ घाटों पर पटाखा फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि पटाखा फोड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है और छठ पर्व की पवित्रता भंग हो सकती है। अरुण सिंह ने छठ पर्व पर प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग न करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर प्लास्टिक के गिलास और बोतल से अर्घ्य देते हैं और इन्हें नदी या तालाब में फेंक देते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। अरुण सिंह ने सनातनियों से आग्रह किया है कि वे प्रकृति के इस महापर्व पर अप्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल न करें और छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर प्रकृति की रक्षा करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post