दीपावली से पहले खुदरा पटाका बिक्रेता संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,समय पर लाइसेंस नहीं मिलने से व्यवसायीयो में संसय की स्तिथि

 दीपावली से पहले खुदरा पटाका बिक्रेता संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,समय पर लाइसेंस नहीं मिलने से व्यवसायीयो में संसय की स्तिथि



​santosh verma

Chaibasa ःदीपावली के त्योहार से ठीक पहले, शहर के खुदरा पटाका बिक्रेता संघ ने अस्थायी लाइसेंस जारी करने में हो रही देरी और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु उपायुक्त (DC) को एक ज्ञापन सौंपा है। समय पर लाइसेंस नहीं मिलने से व्यापारियों में अनिश्चितता का माहौल है।

​मुख्य मांगें और चिंताएं:

​ज्ञापन में संघ ने कहा है कि दीपावली के अवसर पर चाईबासा गाँधी मैदान में खुदरा पटाका विक्रेताओं को अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते थे, ताकि वे 6 से 10 दिनों तक अपना व्यवसाय कर सकें। लेकिन इस वर्ष अभी तक लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को लंबित रखा गया है।

​लाइसेंस में देरी: बिक्रेताओं ने बताया कि धनतेरस 2 से  दिन पहले लाइसेंस निर्गत किये जाये   प्रशासन की ओर से कोई सूचना याआम सुचना जारी नहीं किया गया है।

​सार्वजनिक स्थल पर पटाखा बिक्री पर आपत्ति: संघ ने सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी उनका कहना है कि यह कुछ लगभग 5 स्थायी लाइसेंस फुटफाथ पर किस नियम के तहत जारी की जाती है? वो भी शहर के बीचों बिच बिल्कुल व्यस्त मुख्य बाजार (बड़ी बाजार,सदर बाजार) छेत्र मे!की जाती है ये विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियमो का घोर उल्लंघन है और यह सीधे तौर पर आम जन जीवन और सुरक्षा को प्रभावित करता है

​सुरक्षा का हवाला: संघ ने जोर देकर कहा कि पटाखा बिक्री के लिए चिन्हित स्थानों(गाँधी मैदान) पर पहले की तरह ही सुरक्षित दूरी पर अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएं, ताकि व्यवसाय के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा सके।

​मांग और अपील:

​खुदरा पटाका बिक्रेता संघ ने उपायुक्त से जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक पहल करने और पूर्व निर्धारित स्थानों पर व्यापारियों को अस्थायी लाइसेंस जारी करने का अनुरोध किया गया है!

​ज्ञापन की प्रतिलिपि सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रसाशक़ नगर पार्षद चाईबासा को दी गयी है जिसमे मुख्य रूप से सूरज सोनकर, ब्रिजेश साह, रवि सोनकर, बबलू वर्मा, मोहम्मद सलीम, अजय साव, नंदू सोनकर महाबीर शर्मा बाप्पा दत्ता सहित अन्य व्यवसायी मौजूद रहे

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post