Saraikela: गम्हरिया आदर्श नगर में चाकूबाजी के बाद इलाज के दौरान मौत, एक गिरफ्तार


गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब गम्हरिया आदर्श नगर में दशरथ प्रसाद के घर में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई, जिसमें फुटूस कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post