Chaibasa: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र, त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग


santosh verma

Chaibasa: शनिवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से शिष्टाचार भेंट कर सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका जिले में स्वागत एवं अभिनंदन किया तदोपरांत  आगामी पर्व त्योहारों क्रमशः धनतेरस, दीपावली एवं आस्था का महा पर्व छठ  के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण , सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन एवं विशेष कर अपराध के रोकथाम से संबंधित 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा ।

चेंबर के अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हाल के दिनों में चाईबासा शहर में चोरी एवं छीनतयी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। त्योहारों के समय इस प्रकारझ की घटनाएँ और भी बढ़ने की आशंका है, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

ज्ञापन में वर्णित मांगे...

शहर में बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है विगत दिनों सदर बाजार, मधुबाज़ार एवं मेन रोड सहित कई क्षेत्रों में चोरी और छिनतई की घटनाएँ हुई हैं। चाईबासा चेंबर ने मांग रखी कि संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाई जाए एवं रात्रि गश्त को और सशक्त किया जाए।

पर्व त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक प्रबंधन एवं नो-पार्किंग जोन की निगरानी:

त्योहारी भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु मुख्य मार्गों — विशेषकर पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार, गांधी मैदान रोड, जैन मंदिर रोड, कोर्ट रोड आदि पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाए। व्यवसायी हित में विगत 3 वर्षों से मरण अवस्था मे  नेशनल हाईवे (NH-75E) चाईबासा हाट गम्हरिया मुख्य मार्ग का निर्माण एव प्रमुख मार्गों पर अनियंत्रित बाइकर्स गैंग  पर सख्त कार्रवाई की जाए। चाईबासा चेम्बर द्वारा शहर में बढ़ रहे नशाखोरी पर भी पुलिस अधीक्षक मोहोदय का ध्यान आकृष्ट कराया गया साथ ही चाईबासा चेम्बर की चिर कालीन मांग चाईबासा चक्रधरपुर के मध्य नागरिक सुरक्षार्थ खूंटपनी में एक पुलिस पिकेट की स्थापना की मांग भी रखी गयी 

चाईबासा चेंबर ने कहा कि व्यापारी वर्ग शहर की आर्थिक रीढ़ है और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहने से व्यापारिक गतिविधियाँ निर्बाध रूप से संचालित हो पाएंगी। अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा  “त्योहारी सीजन में पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हमारा उद्देश्य पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित चाईबासा बनाना है।” चाईबासा चेंबर ने आशा व्यक्त की कि पुलिस अधीक्षक रेणू द्वारा इस ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी जिससे आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।प्रतिनीधिमंडल में निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल दुर्गेश खत्री सचिव नीरज संदवार सयुंक्त सचिव विवेक कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष सी०ए मुकेश कुमार पोद्दार उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post