टाटा कॉलेज परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में संचालित परीक्षा कार्य का जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार नें किया निरीक्षण

 टाटा कॉलेज परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में संचालित परीक्षा कार्य का जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार नें किया निरीक्षण



santosh verma

Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग करने के निमित्त घंटीवार अतिरिक्त कक्षा/ट्यूशन के लिए विभिन्न विषयों के कुल 110 घंटी आधारित डीएमएफटी अनुशिक्षक बहाली हेतु चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में संचालित परीक्षा कार्य का जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया।



 इस दौरान उपायुक्त के द्वारा परीक्षा आयोजन हेतु संधारित व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उपस्थित अभ्यर्थियों को परीक्षा संचालन के नियमों से अवगत करवाया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने-अपने ओएमआर शीट पर मांगी जा रही जानकारियों को सही एवं स्पष्ट रूप से अंकित करेंगे और उपस्थिती शीट में अपना हस्ताक्षर भी सुनिश्चित करेंगे। सभी नियमों से अवगत करवाने के उपरांत उपायुक्त के द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post