Saraikela: आदित्यपुर में राजद नेताओं का भव्य सम्मान समारोह संपन्न; कोल्हान में राजद को मजबूत बनाने का लिया संकल्प


आदित्यपुर: कोल्हान प्रमंडल कार्यालय, आदित्यपुर में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने की।

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त सचिव राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, डी.एन. सिंह, नसीम अंसारी, जोगिंद्र यादव और बिरेंद्र सिंह यादव को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

समारोह में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुटता का परिचय देते हुए पूरे कोल्हान क्षेत्र में पार्टी संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए टीम बनाकर कार्य करने की रणनीति पर जोर दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक और आर्थिक न्याय की आवश्यकता पर बल देते हुए राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के जनक, स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।

समारोह में युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह, वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मंडल, कविलाश, बिरेंद्र राय, राजू यादव, अरविंद यादव, रवि, रामजी, सुमन मांझी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post