फर्जी कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने वाले संवेदक पर FIR दर्ज की जा सकती है। अभियंता सुत्र

 फर्जी कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने वाले संवेदक पर FIR दर्ज की जा सकती है। अभियंता सुत्र

NREP और स्पेशल डिविजन की निविदा खुलते ही संवेदकों के बीच चर्चा का बाज़ार सजने लगा है, कौन कितना टेंडर डाला और कौन कितना टेंडर ले सकता है, इसका भी आकलन शुरू हो चुका है

जिला स्तर के संवेदक एक दूसरे की कमी और खामी को उजागर करने की तैयारी भी करने लगे हैं। सुत्र

योजना लम्बित रखने वाले संवेदक पर गलत शपथ पत्र देने के विरुद्ध निविदा निबंधन नियम वाली के तहत ब्लैक लिस्ट की करवाई हो सकती हैः कार्यकारी एजेंसी

लघु सिंचाई, MI की निविदा पर संवेदकों के बीच उठापटक होने की संभावना बढ़ गई है

चाईबासा के बड़े और राजनीतिक पहुंच वाले संवेदक अपनी निविदा को मैनेज करने में सफल होने की चर्चा है  

Chaibasa  ः DMFT की योजनाओं की निविदा में भाग लिए जाने वाले संवेदक की चरित्र प्रमाण की जांच कार्यकारी एजेंसी के द्वारा की जाने की बात सामने आते ही संवेदकों में हड़कंप मचा हुआ है, साथ ही कानूनी कार्रवाई का डर भी सताने लगा है। सूत्रों के अनुसार कई संवेदकों का विभाग और जिला स्तर की योजना लम्बित रखने के बाद भी निविदा शर्त के आधार पर संवेदकों ने शपथ पत्र पर कोई योजना लम्बित नहीं होने की शपथ पत्र दिया गया है, इस मामले में भी सभी एजेंसी एक दूसरे से संवेदकों की लिस्ट मांग की जाने की खबर है, कई जिससे संवेदक सकते में हैं। गलत शपथ पत्र की पुष्टि होने पर डीबार और ब्लैक लिस्ट करने की करवाई होगी। जिला प्रशासन इस बार निविदा प्रक्रिया पर नज़र बनाए हुए है। सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन इस बार फेल संवेदक को पास और पास संवेदक को फेल करने की शिकायत पर कार्यकारी एजेंसी पर कठोर कार्रवाई करने की सूचना है। संवेदक चयन करने में कार्यकारी एजेंसी पूर्व में भारी अनियमितता बरते जाने एवं पक्षपात करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में उपायुक्त इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है। राजनीतिक दलों और कार्यकारी एजेंसी की मिलीभगत से योग्य और सक्षम संवेदक को कार्य आवंटित नहीं किए जाने की भी शिकायत मिलती रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post