मुंडा मनकी द्वारा आहूति जन आक्रोश आंदोलन का समर्थन करेंगे कोल्हान छात्र संघर्ष समिति

मुंडा मनकी  द्वारा आहूति जन आक्रोश आंदोलन का समर्थन करेंगे कोल्हान छात्र संघर्ष समिति



कहा आगामी 9 सितंबर मुंडा मनकी के नेतृत्व आहूत जन आक्रोश आंदोलन का हम सभी  समर्थन करते हैं



santosh verma

Chaibasa ः कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया की उपायुक्त महोदय का कार्य शैली से असंतुष्ट होकर आगामी 9 सितंबर मंगलवार को कोल्हान-पोड़ाहाट मुंडा मनकी द्वारा आहूति आंदोलन को समर्थन किया।इस मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव मंजीत हंसदा ने कहा उपायुक्त महोदय जन सेवक के रूप में जिले के कप्तान होते हैं। उनके नेतृत्व में जनहित के जनकल्याणकारी कार्यों  का सुचारू रूप से निर्वान करना होता है.जहां तक कोल्हान की बात है यहां स्वशासन व्यवस्था चलती है. उस विधि व्यवस्था को बनाए रखना जिले के उपायुक्त की जिम्मेदारी ही नहीं उनका कर्तव्य भी बनता है. लेकिन वर्तमान में इन सब के विपरीत उपायुक्त के द्वारा कार्य करना कहीं से उचित नहीं है। हाल ही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति में  बहुत सारी गड़बड़ियां किया गया. उपायुक्त महोदय का संवैधानिक पद में रहते हुए इस तरह का कार्यशैली का घोर विरोध करते हैं. आगामी 9 सितंबर मुंडा मनकी के नेतृत्व आहूत जन आक्रोश आंदोलन का हम सभी  समर्थन करते हैं.झामुमो जिला छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा "हमारा रूड़ी प्रथम परंपरा और मुंडा मनकी व्यवस्था हमारी पहचान और हमारी जड़ है.इसे खत्म करने की साजिश किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.अगामी 9 सितंबर को हम सभी सड़कों पर उतरेंगे और अपनी परंपरा, अपनी अस्मिता और अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे.यह संघर्ष हमारी मातृभूमि, हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए है। संगठित होकर इस आंदोलन को मज़बूत बनाएंगे।"सनातन पिंगुवा यह भी कहा हम आपका ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया में भारी अनियमितता हुई है।कुछ विशेष लोगों को प्राथमिकता देकर, अन्य योग्य एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को जानबूझकर वंचित किया जा रहा है।यह भेदभावपूर्ण प्रक्रिया न केवल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के मूल सिद्धांतों के भी खिलाफ है.पूर्व छात्र संघ सचिव पिपुन बारिक ने कहा "मुंडा-मंनकी हमारी परंपरा और ग्रामसभा की व्यवस्था का हिस्सा हैं।उन्हें बर्खास्त करना जिला कल्याण पदाधिकारी या उपायुक्त का अधिकार नहीं है।यह अधिकार केवल और केवल ग्रामसभा को है.प्रशासन द्वारा इस पर हस्तक्षेप हमारी परंपरा और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश सावैयां, मधुसूदन तीरिया, एल्बिन एक्का, दीपक नायक, शिव शंकर बेहरा, सामू पूर्ति आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post