महिला वर्ग में गणपति बप्पा मोरिया और पुरूष वर्ग में देवराज एफसी बना विजेता

 महिला वर्ग में गणपति बप्पा मोरिया और पुरूष वर्ग में देवराज एफसी बना विजेता



-हाटगम्हरिया के कुईड़ा में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,   मंत्री दीपक बिरुवा और सांसद जोबा माझी रही उपस्थित



:santosh verma

Chaibasa ः आदिवासी युवा क्लब कुईड़ा, हाटगम्हरिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा और सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। पुरूष वर्ग का खिताबी मुकाबला रतंगगोय एफसी और देवराज एफसी के बीच खेला गया। जिसमें देवराज एफसी की टीम 1-0 से विजयी रही। मुकाबले से पहले मंत्री और सांसद ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मैच गणपति बप्पा मोरिया और एनटीसी चाईबासा के बीच खेला गया।



 जिसमें टाईब्रेकर में 6-5 से गणपति बप्पा मोरिया की टीम विजयी रही। पुरूष वर्ग के विजेता टीम को 70 हजार रुपये नगद के साथ खस्सी तथा उप विजेता टीम को 40 हजार रुपये और खस्सी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं महिला वर्ग की विजेता टीम को दस हजार रुपये और उप विजेता टीम को सात हजार रुपये दिया गया। मंत्री दीपक बिरुवा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा आने वाले दिनों में कुईड़ा मैदान को विकसित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके। वहीं सांसद जोबा माझी महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा महिला आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा खेल आज कैरियर बनाने का अच्छा माध्यम है।  इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जुडिया सिंकू, विपत गुप्ता, उप प्रमुख राजेश सिंकू, सुनील बिरुवा, मुखिया गोपाल हेम्ब्रम, जूलियस हेम्ब्रम, जय प्रकाश लागुरी, कृष्णा गागराई, जीवनी सिंकू समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post