धालभूमगढ़ के जुगीशोल पंचायत में झामुमो का बुथ सम्मेलन संपन्न


धालभूमगढ़/सुनील साहू: धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगीशोल पंचायत के चोतरो टोला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र श्री सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित हुए, ग्रामीणों द्वारा सोमेश सोरेन का स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया। 


इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा सोमेश चंद्र सोरेन का माल्य अर्पण किया गया, साथ ही सभी अतिथियों का माल्य अर्पण किया गया मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान (माझी बाबा) को मुख्य अतिथि द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रभारी जगदीश भगत पूर्व जिला कोषाध्यक्ष काली पोदो गोराई, धालभूमगढ़ प्रखंड प्रमुख एवं जुगिसोल पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।


बुथ सम्मेलन में पंचायत के पत्येक बूथ की जानकारी साझा किया, सम्मेलन के विस्तृत जानकारी धालभूमगढ़ प्रखंड झामुमो अध्यक्ष अर्जुन हासंदा ने दिए। इसके बाद जगदीश भगत उप-चुनाव एवं झामुमो संगठन में किए गए कार्य की जानकारी दिए। 

मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने अपने पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को करने का वचन दिए, इस बुथ सम्मेलन में सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित होकर सम्मेलन का सफल बनाएं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post