आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज, वार्ड नंबर 2 में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक वर्ष पूर्व लापता हुई सीता लोहार को बास्को नगर की पदमा तांती और शांति नगर निवासी राम ने लोन दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया था। लड़की घर लौटने पर अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
इसके बाद वार्ड पार्षद अभिजीत महतो और उनकी मां ने आरोपियों को घर बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मानव तस्करी में संलिप्त महिला व युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
