Musabani: घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया सहयोग


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच की ओर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु पिछले दिनों मुसाबनी बाजार में जन सहयोग एकत्रित किया गया था। एकत्रित राशि को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को सौंपा गया।

इस अवसर पर मंच के सचिव मोहम्मद गुलाम, गौरव क्रांति, सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह, रोहित दीप सिंह, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन, पप्पू सोरेन, मनोज धोरा सहित कई लोग उपस्थित थे।

सचिव मोहम्मद गुलाम ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में मानवता के नाते सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पंजाब सरकार को राहत एवं पुनर्वास कार्यों हेतु तत्काल ₹5000 करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जा सकें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post