चाईबासा में बैंक लूट का त्वरित उद्भेदनः 8 गिरफ्तार, लाखों रुपये और देशी कट्टा बरामद
santosh verma
Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत IBP पेट्रोल पंप के सामने 1 सितंबर को हुई एक बड़ी बैंक लूट की घटना का पुलिस ने तीन दिन के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस घटना में अज्ञात अपराधकर्मियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से काले रंग के बैग में रखे पाँच लाख रुपये को देशी कट्टा दिखाकर लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। सदर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने IBP पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े हुई 5 लाख रुपए लूटकांड में संलिप्त और 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट के रकम से हिस्सा में मिले कुल 26 हजार रुपए नगद, घटना के समय उपयोग किए गए दो मोटर साईकिल एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है।
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी ने पत्रकारों को बताया कि 1 सितंबर को सदर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने IBP पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपए अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हमला कर देशी कट्टा का भय दिखाकर लूट लिया गया था।इस कांड के त्वरित उदभेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी सदर, थाना प्रभारी मुफ्फसील, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। टीम द्वारा CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए तीन दिनों के अन्दर पूर्व में घटना में शामिल मुख्य 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा उनके पास से कांड में लूटे गये रकम का कुछ हिस्सा (86,500/-) रुपया नगद, घटना में उपयोग किया गया एक देशी कट्टा, घटना में प्रयोग किये गये 2 मोटर साईकिल, 2 हेलमेट, 2 मोबाईल फोन एवं पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया था।
9 सितंबर को घटना में शामिल अन्य तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूट के रकम से हिस्सा में मिले कुल 26,000/- रुपया नगद, घटना के समय उपयोग किया गया दो मोटर साईकिल एवं दो मोबाईल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता:-
1. मधु लोहार उर्फ बिधा उर्फ बेदा, उम्र करीब 29 वर्ष, - केसरगाड़ीया, थाना- राजनगर
2. गोपी बारी, उम्र करीब 35 वर्ष - सोनामारा, थाना- जामदा, जिला मयुरभंज (उडिसा) वर्तमान पता- केसरगाड़ीया, थाना राजनगर।
3. मोतिलाल हेम्ब्रम, उम्र- 31 वर्ष, -पाण्डुआबुरु, थाना- मझगांव, वर्तमान पता सुपलसाई (सोना सुण्डी के मकान मे किरायेदार)।
जप्त सामानों की विवरणीः-
1. कुल-26,000/- रुपया
2. 02 मोटर साईकिल (Honda Shine And bajaj pluser 150)
3. 02 मोबाईल फोन
अपराधियों का अपराधिक इतिहास
1. अभियुक्त मधु लोहार उर्फ बिधा उर्फ बेदा का अपराधिक इतिहास -
(a) राजनगर थाना कांड सं0-21/25, दिनांक- 21.03.2025, धारा 126 (2)/115 (2)/117(2)/304/3(5) BNS
पुलिस छापामारी दल के सदस्यः-
1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा।
2. थाना प्रभारी, सदर थाना, चाईबासा।
3. थाना प्रभारी मुफ्फसील थाना, चाईबासा ।
4. सदर थाना एवं मुफ्फसील थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी ।



