Saraikela: सूर्य हसदा के फर्जी एनकाउंटर और आदिवासी जमीन पर रिम्स–2 निर्माण के खिलाफ भाजपा का गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन


गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हंसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया है। साथ ही आदिवासियों की जमीन को छीनकर रिम्स–2 बनाने की साजिश के खिलाफ भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व आदित्यपुर नगर निगम डिप्टी मेयर अमित सिंह ने कहा कि सूर्य हसदा गरीबों के मसीहा थे, जो शिक्षा और आदिवासी अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते थे। लेकिन गिट्टी माफियाओं के दबाव में उनकी हत्या कर दी गई। अदालत से बरी होने के बावजूद उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मारा गया।

अमित सिंह ने चेतावनी दी कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे और सूर्या हंसदा की मौत की सीबीआई जांच कराकर रहेंगे। उन्होंने इसे “कोल्ड ब्लडेड मर्डर” बताया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post