उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की हुई बैठक
उपायुक्त के द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित एजेंसी को नियमित तौर पर सभी 36 ऑपरेटर उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश
santosh verma
Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आधार पंजीयन से संबंधित सभी बिंदुओं का समीक्षा करते हुए उपायुक्त के द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित एजेंसी को नियमित तौर पर सभी 36 ऑपरेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला समाज कल्याण कार्यालय को उपलब्ध 9 किट को क्रियाशील कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलको, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी-यूआईडी सेल, सीएससी मैनेजर सहित अन्य उपस्थित रहे।

