Saraikela: झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सरायकेला समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि


सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर आज समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।



इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा और अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।


सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post