श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव का समापन आज मंगल पाठ के साथ हुआ

 श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव का समापन आज मंगल पाठ के साथ हुआ

santosh verma

Chaibasa ःश्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव का समापन आज मंगल पाठ के साथ हुआ ।मन्दिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि आज प्रातः  माता के मंगला आरती के साथ दर्शानार्थ पट खोला गया ।भक्तों ने अमावस्या स्वस्तिक पूजन और चुनरी चढ़ा कर पूजन किया । सवामनी भोग,ज्योत-आरती एवं अपराह्न 3 बजे से मंगल पाठ गायिका श्रीमती शीतल चांडक शर्मा एवं अमित शर्मा मंगल पाठ और भजन गायनकिया और मीठे मीठे भजन सुनाये ।

उनके साथ महिलायें , बालिकाएँ ने भी मंगल पाठ किया ।प्रमाणिकता है कि मंगल पाठ करने से माँ जगदंबा मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं ।संध्या में छप्पन भोग , महा -आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।रुंगटा परिवार का जुड़ाव श्री  राणीसती जी मंदिर से प्रारम्भ से रहा है ।आज उद्योगपति एवं समाज सेवी श्री मुकुन्द रूंगटा जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति रूंगटा जी ने स्वस्तिक पूजन किया और दादी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।शाह परिवार के श्री श्यामसुन्दर शाह, श्री ज्ञान शाह  ने सपत्नीक स्वस्तिक और ज्योत पूजन किया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट सदस्य श्री इंद्र पसारी, प्रभात पसारी ,एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री सुशील पसारी, श्री कन्हैया लाल अग्रवाल , श्री नरेश अग्रवाल , श्री राकेश बुधिया, नारायण पाडिया , अभिषेक पसारी , चितवन पसारी , बजरंग अग्रवाल , अनूप जोशी ,कपिल गोयल, अंचल पसारी , अजय मोहता , गोविंद मोहता,रवि बुधिया, रवि भूत एवं अन्य सभी भक्त गण का योगदान रहा.


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post