Jamshedpur-Musabani-Rudrabhishek: श्री विश्वनाथ मंदिर में हुआ बाबा भोले शंकर का रुद्राभिषेक

फोटो: श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी में रुद्राभिषेक करते भक्त 

मुसाबनी: सावन के महीने में हर दिन श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी में रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। शनिवार युवा व्यवसाई सुनील अग्रवाल उर्फ पप्पू व उनकी धर्मपत्नी सरिता अग्रवाल रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान में यजमान की भूमिका में नज़र आये। दोनों पति पत्नी ने भक्ति भाव से भोले शंकर का रुद्राभिषेक कर अपने परिवार व क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

श्री विश्वानाथ मंदिर के पुजारी जितेंद्र जोशी व अन्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का धर्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर शम्भू अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विकाश गोयल, राजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन सिंघानिया, दीपक अग्रवाल आदि ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post