लकवाग्रस्त हुए दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय धावक टिपरिया तियू

 लकवाग्रस्त हुए दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय धावक टिपरिया तियू









एसआर रूंगटा ग्रुप ने दिया व्हीलचेयर,बेटे को मिलेगी नौकरी

 santosh verma

Chaibasa: कभी अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में तहलका मचानेवाला अंतरराष्ट्रीय धावक टिपरिया तियू (80+) आंशिक रूप से लकवा से पीड़ित हो गये हैं। वहीं इसकी खबर मिलने के बाद शनिवार को एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से उनको व्हीलचेयर नि:शुल्क प्रदान किया गया। आदिवासी हो समाज महासभा के वरीय उपाध्यक्ष बामिया बारी ने बताया कि टिपरिया तियू आंशिक तौर पर पैरालाइज्ड हो गये हैं। चलने-फिरने में अब असमर्थ हैं। ऊन्हें घुटनों की बीमारी भी है। यह खबर सुनकर एसआर रूंगटा ग्रुप ने व्हीलचेयर प्रदान किया है। साथ ही रूंगटा ग्रुप की ओर से टिपरिया तियू के एक बेटे को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है। व्हीलचेयर दिलाने में संजय पुरती, बसंत हेंब्रम, बामिया बारी, मोतीलाल हेंब्रम का योगदान सराहनीय रहा।

भारत समेत अमेरिका में भी लगायी थी दौड़

दिग्गज अंतरराष्ट्रीय धावक टिपरिया तियू अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जाना-माना नाम है। उन्होंने भारत के अलावे अमेरिका, श्रीलंका समेत यूरोप व कई एशियाई देशों में मास्टर्स एथलेटिक्स में न केवल ख्याति पायी थी। बल्कि कई मेडल भी जीते हैं। उन्होंने अपने एथलेटिक कैरियर में इतने मेडल जीते हैं कि वे भी इसकी गिनती भूल चूके हैं। घर में इतने मेडल रखें हैं मानो घर मेडल का ही शोरूम हो। कहते हैं, टिपरिया तियू को नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील में खेल कोटे से नौकरी भी मिली थी। वह मूल रूप से खूंटपानी प्रखंड के गिंडीमुंडी के रहनेवाले हैं। लेकिन फिलहाल वह चाईबासा के नजदीक डिलियामार्चा गांव में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। 

जीवनभर टिपरिया तियू के प्रायोजक रहा एसआर रूंगटा ग्रुप

टिपरिया तियू को देश-विदेश आने-जाने में आर्थिक दिक्कत न आये। इसके लिये चाईबासा की एसआर रूंगटा ग्रुप हमेशा उनका प्रायोजक बना रहा। सारा खर्चा वही वहन करता था। एसआर रूंगटा ग्रुप के अरबपति मुकुंद रूंगटा से टिपरिया तियू का व्यक्तिगत संबंध बहुत बढ़िया था। यही कारण है कि रूंगटा आज भी उनकी मदद को तैयार है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post