झींकपानी कुदाहातु के चाड़ाबासा में मडकमपी चौक से बायाबासा होते हुए चेड़‌यापहाड़ी तक बनेगी पीसीसी सड़क

 झींकपानी कुदाहातु के चाड़ाबासा में मडकमपी चौक से बायाबासा होते हुए चेड़‌यापहाड़ी तक बनेगी पीसीसी सड़क

 मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

santosh verma

Chaibasa ःचाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कुदाहातु पंचायत के चाड़ाबासा में मडकमपी चौक से बायाबासा होते हुए चेड़‌यापहाड़ी तक पीसीसी सड़क निर्माण होगा। डीएमएफटी फंड से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने समारोह पूर्वक विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। सड़क बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर कैबिनेट मंत्री जी ने कहा कि विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आवागमन की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार गंभीर है। मंत्री जी ने निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौजूदा सड़क यात्रियों के लिए परेशानी का सबब रही है, खासकर बरसात के मौसम में और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पीसीसी सड़क निर्माण कराने से से क्षेत्र में सुरक्षा और संपर्क में सुधार होने की उम्मीद है। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि जनता का सहयोग मिला और वे क्षेत्र में विकास को गति दी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास होगा। इस मौके पर कुशनु बारी, हरिकृष्णा बारी, पंकश बारी, दुर्गा चरण बारी, बासुदेव खडाईत, हरीश बारी, जामदार बारी, जयन्ती बारी, सीताकुई बारी, दीपक बारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post