ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस



झारखंड: राज्य के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन का हुआ निधन।

रामदास सोरेन के निधन की पुष्टि उनके पुत्र ने भी कर दी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले बाथरूम में गिर जाने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनका ब्रेन डेड हो गया था।

करीब 13 दिनों तक दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चला। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। ऑपरेशन की तैयारियां भी की जा रही थीं, लेकिन अंततः आज उनका निधन हो गया।

रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।


खास बात यह है कि आज ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का दशकर्म आयोजित था, और उसी दिन उनके पुत्र रामदास सोरेन का चले जाना पूरे राज्य के लिए एक और बड़ा आघात है।

जनप्रिय नेता रामदास सोरेन को उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ॐ शांति 🕊️



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post