Chaibasa: कोल्हान और कलिंगा के बीच रिश्तों को मजबूती देने की पहल, साधु हो ने की प्रोफेसर अच्युत सामंत से शिष्टाचार मुलाकात


चाईबासा: कोल्हान और कलिंगा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आज Kalinga Institute of Social Sciences (KISS), भुवनेश्वर के प्रांगण में एक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान KISS, KIIT और KIMS के संस्थापक, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके प्रोफेसर अच्युत सामंत से मिलकर कोल्हान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें “रिश्तों के पौधे” भेंट कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो’ द्वारा किया गया। प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी हो' समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईपिल सामड, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सामड, पूर्व सैनिक युधिष्ठिर पूरती और विष्णु प्रधान शामिल रहे।

प्रतिनिधियों ने कोल्हान के हजारों आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रो. सामंत के सतत प्रयासों की सराहना की और उनके योगदान के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।

आपको बता दें कि प्रो. अच्युत सामंत न केवल एक शिक्षाविद हैं, बल्कि एक दूरदर्शी सामाजिक सुधारक भी हैं, जिन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर लाखों वंचित और आदिवासी बच्चों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। उनकी सादगी, प्रतिबद्धता और मानवता के प्रति समर्पण कोल्हान के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post