Ranchi-Nagdi: हक़ और पहचान की लड़ाई में उतरे नगड़ी के किसान, खेतों में रोपा लगाया

नगड़ी में हल चला, खेत जोते गए – किसानों ने की धान की सामूहिक रोपाई


न्यूज़ डेस्क: रांची के नगड़ी इलाके में किसानों ने खेतों में हल जोता और धान की रोपाई कर सरकार को एक सशक्त संदेश दिया। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि यह सिर्फ खेती नहीं, बल्कि हक़ और अस्तित्व की लड़ाई है।

नगड़ी के खेतों में आज परंपरागत तरीके से हल जोता गया और सामूहिक रूप से धान की रोपाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी-मूलवासी किसान, महिलाएँ और युवा शामिल हुए। खेत में काम करते हुए किसानों ने नारे लगाए और अपने आंदोलन को जारी रखने की घोषणा की।


किसानों का कहना है कि वे अपनी ज़मीन और अधिकार की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं। रोपाई के दौरान माहौल पूरी तरह से संघर्ष और एकजुटता का प्रतीक दिखा।

नगड़ी के इस आंदोलन ने एक बार फिर ज़मीन और पहचान की लड़ाई को नया आयाम दिया है। खेत में हल और रोपा सरकार तक यह संदेश पहुँचा रहा है कि किसान झुकने वाले नहीं हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post