Jamshedpur: मुसाबनी में मंडल अध्यक्ष जयंत घोष के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन


मुसाबनी: बुधवार को मंडल अध्यक्ष जयंत घोष के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मुसाबनी नंबर-3 हरिजन बस्ती से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई।

मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।

यात्रा में जोबा सरदार, अशोक पासवान, शैलेश कुमार, मंगल किस्कू, पिंटा नमाता, मुन्ना सोना, किशोर पत्रा, सुभाष भकत, अमित शाह, प्रदीप नारायण सिंह देव, लखन राज, रेनू राज सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post