Saraikela Fire: कांड्रा में अमलगम स्टील कंपनी के पार्किंग में टेलर में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका


सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित अमलगम स्टील कंपनी के पार्किंग एरिया में बुधवार शाम एक टेलर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेलर संख्या RJ47GA-3704 के चालक केबिन में खाना पका रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और टेलर धू-धूकर जलने लगा।


स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। शुरुआती आशंका है कि हादसा खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हुआ होगा।

गंभीर बात यह है कि अमलगम स्टील कंपनी के पास निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है, जिसके कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। फिलहाल आधुनिक पावर कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाया गया है, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post