Saraikela: करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत



सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के तिमनिया गांव की है। बताया जाता है कि दोपहर लगभग 1 बजे बच्चा घर पर अकेला था। इसी दौरान घर में चल रहे टेबल फैन के वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे टेबल और पंखे में करंट दौड़ गया। मासूम जैसे ही टेबल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने बच्चे को फर्श पर बेसुध पाया। आनन-फानन में उसे सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post