Chaibasa: सिंहभूम के युवा कलाकारों ने रिलीज किया नया आदिवासी एल्बम गीत


Entertainment: DR सीरीज के बैनर तले सिंहभूम के युवा कलाकारों द्वारा एक बहुत ही बेहतरीन गीत को रिलीज कर दिया है, जिसमें मुख्य भूमिका में कोल्हान की काफी मशहूर अभिनेत्री दीपिका देवग़म व अभिनेता के रूप में राजू गोप ने रोल निभाया है।

इस गाने मे अपना मधुर आवाज दिए हैं उभरते हुए सितारे गायक राज राउत एवं गायिका गुडडी बड़ाईक, वहीं इस चैनल के हेड दीक्षित राउत ने बताया कि यह गीत को बरसात का मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसे लोग इस रिमझिम बारिश के मौसम में काफी पसंद करेंगे और इस गाने मे काफी झूमेंगे।

श्री राउत ने बताया कि इस आदिवासी गीत को शूटिंग करने मे लगभग एक सप्ताह लगी एवं एल्बम गीत बहुत सुन्दर होने का दावा किया है। यह वीडियो एल्बम को यूट्यूब प्लेटफार्म पर आज रिलीज कर दिया गया है एवं इसे डी आर सीरीज चैनल के माध्यम से लोग देख सकेंगे। यह हो मुण्डा एल्बम मे कैमरा मेन के रूप में मारांग बाबु, निर्देशक राजू गोप, प्रोड्यूसर दीक्षित राउत, एडीटर दिलीप सर सह अन्य कलाकार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post