राशन डीलरों की समस्याओं को उठायेगें विधानसभा में और सरकार के समक्ष रखेगें, समस्या का समाधान के लिए हर संभव होगा प्रयास : विधायक सोनाराम सिंकु

राशन डीलरों की समस्याओं को उठायेगें विधानसभा में और सरकार के समक्ष रखेगें, समस्या का समाधान के लिए हर संभव होगा प्रयास : विधायक सोनाराम सिंकु



जन वितरण विक्रेताओं ने जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को सौंपा ज्ञापन, वर्षों से लंबित कमीशन का भुगतान दिलाने की लगाई गुहार



santosh verma 

Chaibasaः अॉल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड राज्य इकाई फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी कमीशन का बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड सरकार के उपमुख्य सचेतक सत्तारूढ दल के सोनाराम सिंकु से मिलने जगन्नाथपुर स्थित उनके पार्टी कार्यालय पहुंचे हुए थे। प्रतिनिधि मंडल ने यहां अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राज्य में गरीबी रेखा के लाभार्थियों के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना चलाने वाले जन वितरण विक्रेता भुखमरी पर आ गये हैं। इन्हें वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर अगस्त 25 तक में किसी-किसी जिले को दो माह का भुगतान किया गया है। कोरोना अवधि का कहीं तीन माह तो कहीं सात माह तक का कमीशन अभी तक नहीं दिया गया है। सितंबर 2023, दिसंबर 2024 की भी राशि का पता-ठिकाना नहीं है। इसी प्रकार झारखण्ड राज्य खाद्य योजना के माध्यम से वितरित होने वाले ग्रीन कार्डों के चावल, चना दाल, नमक का कमीशन कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में 18 माह से भुगतान नही किया गया है, जिसमें हमारा प० सिंहभूम जिला भी शामिल है। विक्रेता बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं, परिवार की जरूरतों को पुरा नहीं कर पा रहे हैं, अपना या परिवार का ईलाज तक नहीं कर पा रहे हैं, जो वर्षों से इसी रोजगार के माध्यम से जिंदा हैं वे अब विचलित होने लगे है। खाद्य मंत्री को पता ही नहीं कि इनके योजना को चलाने वाले किस हाल में जी रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विधायकसोनाराम सिंकु  से आग्रह किया है कि वर्तमान सत्र में डीलरों  की दयनीय स्थिति को सरकार के समक्ष रखने की अनुमति प्रदान की जाए। इस पर विधायक सोनाराम सिंकु ने राशन डीलरों को आश्वासन देते हुए कहा की इन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखी जाएगी और समस्या का समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में जिले के राशन दुकानदार शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post