मंझारी के स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया रोधी माह में माइकिंग के जरिए हाट बाजार में किया प्रचार-प्रसार, बांटे हैंडबिल

 मंझारी के स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया रोधी माह में माइकिंग के जरिए हाट बाजार में किया प्रचार-प्रसार, बांटे हैंडबिल


Chaibasa ःमलेरिया रोग का संक्रमण काल मानसून के शुरुआत से ही प्रारंभ हो जाता है जो कि माह जून-जुलाई से शुरु होकर वर्ष के माह अक्टूबर-नवम्बर तक अधिक होता है। इसकी रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्राथमिकता के अनुसार जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार व जन समुदाय में जागरुकता हेतु प्रत्येक वर्ष मलेरिया रोधी माह के रुप में मनाया जाता है, जिसमें मलेरिया संबंधी जानकारी हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शुक्रवार को भरभरिया हाट बाजार में मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण, मलेरिया के लक्षण, तथा जांच व उपचार की जानकारी देकर जनसमुदाय में जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।


जनसमुदाय में मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी को खाली करने एवं सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने एवं लार्वा विनिष्टीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। आमजन से अपील की गई कि बुखार आने पर तत्काल खून की जांच करावें और अगर जांच में मलेरिया पाॅजिटिव निकलता है तो चिकित्सक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा द्वारा दिये गये पूर्ण उपचार लें। मलेरिया का उपचार सरकारी अस्पताल एवं प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास निःशुल्क उपलब्ध है। मौके पर निगरानी निरीक्षक शंभू शंकर गोप, एमपीडब्ल्यू सुखलाल चातर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post