मजूदर नेता रामा पाण्डेय के लिए अभियान चलाकर न्याय की लगाएंगे गुहार:-महामंत्री

 मजूदर नेता रामा पाण्डेय के लिए अभियान चलाकर न्याय की लगाएंगे गुहार:-महामंत्री


 संतोष वर्मा

Chaibasa ः झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम को सेल कर्मचारियों, ठेका मजदूर, बेरोजगार एवं ग्रामीणों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि मजदूर नेता रामा पांडे को किसी साजिश के तहत फसाया गया है। ताकि मजदूरों की आवाज को दबाया जा सके। परंतु इसके लिए हम सभी मजदूर ग्रामीण एक है। 

और मजदूरों की समस्याओं को लेकर हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। हम यूनियन मजदूरों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए आवाज उठाते हैं, परंतु कुछ लोग हमारी आवाज को दबाकर मजदूरों को शोषण करने का कार्य कर रहे हैं। जब भी मजदूरों की समस्या आएगी झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए सेल में आंदोलन चलता रहेगा। साथ ही हमारे मजदूर नेता रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर मजदूर नेता रामा पांडे पर लगाए गए आरोप की जांच की जाए इसके लिए जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, सीडीपीओ एवं थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपी जाएगी। उसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, उपाध्यक्ष राजेश यादव, चंद्रिका खण्डाईत, उप जनरल सेक्रेटरी सावन सांडिल, संजय सांडिल,पार्वती दास, लक्ष्मी बड़ाईक, सीमा पूर्ति,आरती होरो, नूतन सुंडी, गुरुचरण करुवा, शकील खान, सुनील सिंह, उमेश नाग, पवन मुंडा सहित काफी संख्या में सेल कर्मचारी, ठेका मजदूर, बेरोजगार एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post