भाजपा आगामी दिनों में करेगी विभिन्न जन-जागरण कार्यक्रमों का आयोजन


भाजपा आगामी दिनों में करेगी विभिन्न जन-जागरण कार्यक्रमों का आयोजन


Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23, 24 एवं 25 जून को जिले भर में जन-जागरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं।

23 जून 2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।* साथ ही, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

*24 जून 2025 को राज्य सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विरोध मार्च एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।* यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं को आवाज देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

*25 जून 2025 को आपातकाल की काली रात को याद करते हुए भारतीय लोकतंत्र पर लगे कलंक और उसकी विभीषिका को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।* यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल के विरोध में जन चेतना जागृत करने हेतु आयोजित है।जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post