Chaibasa: 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती


चाईबासा: गुवा रेलवे मार्केट के रहने वाले 24 वर्षीय रोहन कुमार प्रधान आज सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे अपने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया। उठने में आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा की एक युवक फंदे पर लटका हुआ है। लोगों ने तुरंत ही दरवाजे को तोड़कर अंदर जाकर फंदे से लटका युवक को नीचे उतार गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी सांस चल रही थी। डॉक्टर ने तुरंत ही उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए नोवामुंड़ी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान इस कार्य में समाजसेवी सह युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि रोहन कुमार प्रधान के साथ उसकी वृद्ध नानी साथ में रहती थी। उसके माता-पिता भी नहीं है। फांसी लगाने का कर्म का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस अस्पताल पहुंचे फांसी लगाने के कारणों का पता लगा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post