सरायकेला/दिनेश मुदी: आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के बीचों बीच डीवीसी मोड़ पर भयानक सड़क दुर्घटना हुई, आदित्यपुर तरफ से आ रही वाहन JH05 DO 9689 ने बाईक सवार आदित्यपुर की और जा रहे राज गोपाल की बाईक को जोरदार टक्कर मारी टक्कर इतनी भीसंड थी की व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वाहन चालक मौका मिलते ही फरार हो गया।
सूचना मिलते ही आराईटी थाना पुलिस पहुंची और वाहन चालाक की जानकारी जुटाने में लग गई, मृतक की पहचान राज गोपाल की नाम से की गई लाल रंग की स्पलेंडर प्लस जिसकी बाईक संख्या JH 05 4635 है। आए दिन सड़क हादसा हो रही है सिग्नल रहने के बाद भी सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है प्रशासन।
आखिर सिग्नल का उपयोग घटना को बढ़ावा देने के लिए या कम करने के लिए या फिर ZF कंपनी की ब्रांड वैल्यू ऑपचारिक्ता के लिए इस पर संदेह है, सिग्नल में अभी तक कैमरा नहीं लग पाया है,ये जिला प्रशासन की सबसे बड़ी नाकामी है।
