असाध्य रोग समिति की बैठक में कैंसर पीड़ित तीन मरीजों के इलाज हेतु 9.57 लाख रुपए की राशि स्वीकृत,

 असाध्य रोग समिति की बैठक में कैंसर पीड़ित तीन मरीजों के इलाज हेतु 9.57 लाख रुपए की राशि स्वीकृत


मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत  मरीजो के लंबित भुगतान मामले को निपटाएं जल्द: राजा राम गुप्ता

संतोष वर्मा

Chaibasaः मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक हुई। बैठक में कैंसर बीमारी से पीड़ित तीन मरीजों के इलाज के लिए कागजातों की जांच एवं समीक्षा की गई। इसके उपरांत मरीजों में क्रमशः तांतनगर प्रखंड अंतर्गत  पेंदरगढ़िया गांव निवासी श्रीमती एग्नेस हेंब्रम(48) जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है, तथा उनका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है, उनके इलाज है तो 5 लाख रुपए, चक्रधरपुर स्थित हरिजन बस्ती निवासी रणबीर मुखी (8) जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है तथा उनका इलाज मैहरबाई कैंसर अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है, उनके इलाज हेतु 1.57 लाख रुपए, इसी प्रकार सदर प्रखंड अंतर्गत तिरीलबासा गांव निवासी अजय देवगम (27) जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है तथा उनका इलाज सी एम सी वेल्लोर में चल रहा है, उनके इलाज हेतु 3 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई। बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व फंड के अनुपलब्धता को लेकर लगभग डेढ़ दर्जन असाध्य रोग से पीड़ित मरीजो जिनका इलाज देश के भी विभिन्न  अस्पतालों में चल रहा है, जल्द से जल्द उनका भुगतान सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। ताकि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। वही श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत असाध्य रोग योजना को लेकर और अधिक प्रचार प्रसार किया जाने की बात कही। ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल पाए। बैठक में मुख्य रूप से डॉ बारियल  मार्डी, डॉ पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन एवं अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post