गम्हरिया: समाज सेवी महेश कुमार साहू जल्द ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी में होंगे शामिल। जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने महेश कुमार साहू की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनका जनहित में काम करने का तरीका तारीफे काबिल है।
उन्होंने निस्वार्थ भाव से कई मुद्दों पर विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है, और अब उन्हें एक अच्छी प्लेटफॉर्म की जरूरत है। महेश कुमार साहू के जेएलकेएम पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी।
महेश कुमार साहू के काम की प्रशंसा करते हुए संजय गोराई ने कहा कि उनकी निस्वार्थ भावना और जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लिए एक अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि महेश कुमार साहू के शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा।
