मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को मां मंगला पूजा धूमधाम से मनाया गया। पूजा का आयोजन हरिजन बस्ती मुसाबनी, मेड़िया, सुरदा आदि समेत कई गांव में किया गया। मुसाबनी नंबर 3 हरिजन समिति द्वारा बूढी मां मंगला मंदिर एवं माँ मंगला मंदिर मे पूजा
का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।
![]() |
| फोटो- कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं |
इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने उपवास रखकर मां मंगला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। पूजा के दौरान व्रती महिलाओ ने स्थानीय कम्पनी तालाब से कलश में जल भर कर ढोल नगाड़े के साथ महिलाएं झुपान करती हुई बूढी मां मंदिर एवं माँ मंगला मंदिर पहुंची। जहां पर भक्ति भाव से मां मंगला की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक किया गया।
मां मंगला के समक्ष धूप दीप व धुना जलाया गया तथा शंख, घंटा बजाकर आराधना किया गया। उसके बाद पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर मां मंगला की आराधना करते हुए व्रती महिलाएं व युवतियां भक्ति भाव मे लीन दिखी। पूजा स्थल के समीप आर्शिवाद स्वरूप व्रती महिलाओं ने बच्चों को लांघ कर उनके रोग मुक्त होने की प्रार्थना की। मां मंगला की पूजन व हवन की गई, पूजन हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से अनीता सागर, शीला चासा, रेनू राज, मुन्ना सोना, नरसिंह मुखी, सुदेश चासा, लखन राज ,सागर मुखी ,संतोष ब्रिनेट, लक्ष्मण चंद्र बाग, प्रिया चासा, सचिन बाग,रामलाल सोना, काली चरण,अजीत मुखी, रंजीत मुखी, अशोक मुखी, जितेन सागर आदि शामिल थे।




