Chaibasa: सारंडा के ज़राईकेला के बाबूडेरा में फिर सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च अभियान के दौरान 5 किलो का आईईडी बम बरामद, 3 नक्सली कैंप, बंकर भी ध्वस्त

नक्सलियों ने फिर से सारंडा को अपना नया ठिकाना बना लिया है और सभी शीर्ष, इनामी और बड़े हार्डकोर नक्सली सारंडा में छुपे


चाईबासा/संतोष वर्मा: सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आज फिर सारंडा के ज़राईकेला के बाबूडेरा जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में 5 किलो का आईईडी बम बरामद हुआ है ।इसके साथ ही नक्सलियों के 3 कैंप, बंकर भी सुरक्षाबलों ने बरामद कर ध्वस्त किया है, बंकर में बड़ी मात्रा में नक्सलियों के उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है।

बता दे कि सारंडा और ज़राईकेला में नक्सलियों के बड़े और सिर्फ इनामी नक्सली डेरा जमाए हुए हैं और इसी सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एक समय सारंडा नक्सलियों का सबसे बड़ा कैंप बेस कैंप हुआ करता था, जहां से नक्सलियों की सभी गतिविधियां संचालित होती थी ।कई दशक तक नक्सलियों का सबसे बड़ा गढ़ सारंडा हुआ करता था। सारंडा में सीआरपीएफ का सुरक्षा बलों की कई बटालियन द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने और दर्जनों कैंप बन जाने के बाद बाद नक्सली सारंडा छोड़कर कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में शरण लिए हुए थे, जिसके बाद सारंडा और पोड़ाहाट में भी सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बाद नक्सलियों ने फिर से सारंडा को अपना नया ठिकाना बना लिया है और सभी शीर्ष, इनामी और बड़े हार्डकोर नक्सली सारंडा में छुपे हुए हैं। 


एसपी ने बताया किप्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, अंतीम मंडल, अजय महती, सागेन अंगरियार, अश्विन, पिंटू लोहरा बंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत रापा मुढा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्यगक गतिविधि के लिए भ्रममशील है, जिसके आलोक में बाईबासा पुलिस, कोबरा 203 209 . झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26, 60 , 134 , 174 , 190 बटालियनकी टीमों का एक सयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इनके संबंध में विश्वसत सूचना प्राप्त होने के आलोक में बीते 04.03.2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है।

अभियान के दौरान आज 6 अप्रैल को ज़राईकेला बाबुडेरा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 किलो का 1 आईईडी बम बरामद कर सुरक्षा के ष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही 3 नक्सल बंकर/ जम्प को भी सुख्खा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त नमाल संकर जम्मा से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगी

1. 10 किलो का आईईडी 

2. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-01

3. पिल्लू बैग-

4 प्रिंटर

नक्सली लाल झंडा

6.नक्ससी बैनर

7. नक्सली वर्दी-

३. नक्सली पोस्टर

नक्सली दस्तावेज

10. लोहे की कीलें

11. मैनुअल बैंक ड्रिल

12. रेडियो-01

13. बोल्ट कटर

14. पटाखे

15. भौक व बेल्ट

16. मल्टीमीटर

17. जैकेट-03

18. जूते-07 जोड़ी

19. चप्पल-04 जोड़े

20. सिविल ट्राचार-04

21. सिविल शार्ट-02

22. टोपी-01

23. मच्छरदानी-01

24. चार्जर-02

25. पेंट कीम-04

26. पेंट ब्रश-05

27. बारी-01

28. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों।

29. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post