![]() |
| फोटो- रामनवमी के पूर्व संध्या पर मुसाबनी में फ्लैग मार्च करते प्रशासनिक पदाधिकारी |
मुसाबनी: शहर में रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा इसके मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण हेतु मुसाबनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रामनवमी के पूर्व संध्या पर डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, डीएसपी संदीप भगत ,अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, मुसाबनी इंस्पेक्टर संजय जनक मूर्ति, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल के जवानों द्वारा मुसाबनी शहर में गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च मुसाबनी थाना से निकलकर, अस्पताल चौक, मुसाबनी बस स्टैंड, मुसाबनी बाजार, माहुलबेड़ा,केलाबागान, मुसाबनी प्रखंड कार्यालय होते हुए बादिया के रास्ते नगर के मुख्यमार्ग सहित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मार्गो से चलकर मुसाबनी थाना पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरा पदाधिकारियों द्वारा आम लोगों से अपील की गई रामनवमी के अवसर पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो या धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़काऊ या उत्तेजक अश्लील गाने सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें । लोगों को जोर जबरदस्ती रंग गुलाल नहीं लागाएं, सभी लोग एक दूसरे धर्म के लोगों का सम्मान करें ।अफवाह की सूचना मिलने पर तुंरत थाना में सूचना दें।
उल्लेखनीय हो कि होली के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। रामनवमी जुलूस को लेकर लोगों के बीच शांति का संदेश देने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी जुलूस निकालने की अपील की।
