सरायकेला जिला मुख्यालय में 22 को दिखेगा बाबा श्याम का जलवा, निकलेगी निशान यात्रा, होगी भजन संध्या


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला में श्री श्याम मित्रमंडल द्वारा 22 फ़रवरी को होने वाली वार्षिक महोत्सव में दिखेगा बाबा श्याम का जलवा।
श्री श्याम भक्ति, ज्ञान, संगीत की त्रिवेणी में डुबकी लगाने हेतु श्याम मित्रमंडली ने तैयारी शुरू कर दी है। 
इस सम्बंध में उक्त मित्रमंडल का रानी शक्ति मंदिर परिसर में प्रैस कॉन्फरेंस हुई। श्याम मित्रमंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संरक्षक प्रदीप चौधरी, मनोज चौधरी,गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे।


मौके में श्री मनोज चौधरी ने मीडिया को बताया कि 10वां वार्षिक महोत्सव 22 फ़रवरी को होगी। कार्यक्रम को बयां करते हुए उन्होंनें कहा कि सुबह 9:11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकलेगी। और सरायकेला के विभिन्न मार्ग होते हुआ सरायकेला बिरसा स्टेडीयम कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। निशान यात्रा में आकर्षक झाकियां होगी। प्रभु श्याम भव्य रथ में भक्त श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। हजारों भक्त श्रद्धालु (महिला, पुरुष) बाबा श्याम का निशान लेकर झूमते गाते कार्यक्रम स्थल स्टेडियम पहुंचेंगे। शाम को प्रभु श्याम की आलौकिक दरवार सजेगी।
भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। पस्चिम बंगाल,ओड़िसा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्र से भी भक्त श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post