गीता कोड़ा को हरा कर सोना राम सिंकु बने हीरो; कोड़ा दम्पत्ति से पच्चीस साल का विरासत को अपने नाम किया

वर्ष 2024 मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए शुभ नहीं रहा, राजनीतिक गिरावट से हताहत

कोल्हान के तीनों जिला में महागठबंधन यानी झामुमो की शानदार प्रदर्शन के साथ साथ सत्ता में वापसी करने का जश्न मनाते नजर आए, 2025 में भी जीत की खुशी और जश्न मनाते देखा जा रहा है

कोल्हान में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले दीपक बिरुआ की जीत शानदार रही, वहीं निरल पूर्ति ने हैट्रिक करके अपने सारे विरोधियों की बोलती बंद कर दी

2024 भाजपा के लिए अशुभ रहा


चाईबासा/संतोष वर्मा: जोहार डिजिटल की ओर से सभी झारखण्ड वासियों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं. 2024 के सबसे बड़े राजनीतिक योद्धा यानी बीते विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायकों की चर्चा जोरों पर रही। कोल्हान के तीनों जिला में महागठबंधन यानी झामुमो की शानदार प्रदर्शन के साथ साथ सत्ता में वापसी करने का जश्न मनाते नजर आए,2025 में भी जीत की खुशी और जश्न मनाते देखा जा रहा है। नया साल का जश्न के साथ साथ विधायक समर्थक जश्न मनाने में लगे हैं। 

कोल्हान में सरयू राय ने अपनी जीत दर्ज कर महारथी होने का सबूत दिया, वहीं पूर्णिमा साहू की जीत का सेहरा उड़ीसा के तत्कालीन राज्यपाल ने अपनी पकड़ का ऐहसास करा दिया है। कोल्हान के दो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा का राजनीतिक जीवन में सबसे बड़ा हानि का सामना करना पड़ा, यानी कि अपने अपने पत्नी को जिताने में असफल रहे। गीता कोड़ा और मीरा मुंडा की हार से भाजपा चारों खाने चित हो गई. कोड़ा दंपति और अर्जून मुंडा की पच्चीस साल की राजनितिक विरासत को खोते हुए देखा गया। झारखंड में भाजपा के लिए 2024 शुभ नहीं रहा। 

कोल्हान में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले दीपक बिरुआ की जीत शानदार रही, वहीं निरल पूर्ति ने हैट्रिक करके अपने सारे विरोधियों की बोलती बंद कर दी.सुखराम उरांव विरोधियों की साजिश को नाकाम करने और अपने रणनीति को सफल बनाते हुए जीत को अपने नाम किया. जगत मांझी सबसे कम उमर में युवा विधायक बनकर अपने पिता दिवंगत देवेन्द्र मांझी को जीत के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की, जगत अपनी माता सह सांसद जोबा मांझी की विरासत को संभालने के लिए आत्म विश्वास के साथ खड़े नज़र आए।

सबसे चौंकाने वाली जीत जगन्नाथपुर विधानसभा सीट की रही. इस सीट से गीता कोड़ा की जीत पक्की मानने वाले दिल्ली तक के नेताओं के होश उड़ा दिए.भाजपा का सर्वे टीम भी गीता कोड़ा को क्लीन स्विप दे दिया था, लेकिन परिणाम के दिन हर राउंड में गीता कोड़ा को पिछड़ता देख, सबको हैरानी में डाल दिया, अन्तिम राउंड से पहले ही सियालजोड़ा बूथ के काउंटिंग होने के बाद भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा अपनी हार स्वीकारली। लेकिन दिल्ली और रांची में बैठे लोग को विश्वास नहीं हो रहा था. कोल्हान की सबसे बड़ी और चर्चा में रही इस सीट पर सोना राम सिंकु हीरो बन कर उभरे।
2024 के असली हीरो सोना राम सिंकु रहे।दीपक बिरुआ ने चौथी बार शानदार जीत हासिल कर विकास पुरुष के रूप में पहचान बनाने में सफल रहे।

निरल पूर्ति जीत का हैट्रिक लगा कर अपने सारे विरोधियों को औकात में रखने का काम किया।सुखराम उरांव अन्तिम समय में विरोधियों की साजिश को तोड़ते हुए जीत हासिल कर के अपना लोहा मनवाया।जगत मांझी अपनी मां की राजनीतिक पकड़ और लोकप्रियता के रथ पर सवार हो कर विधानसभा पहुंचने वाले सबसे युवा विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

दशरथ गगराई भी हैट्रिक करके चंपई सोरेन के राइट हैंड भाजपा प्रत्याशी बोदरा को पटखनी देकर खरसावां विधानसभा में अपना जीत का झंडा गाड़ने में सफल रहे।

सरायकेला विधानसभा सीट से जीत हासिल कर चंपई सोरेन अपनी राजनितिक वजूद और कोल्हान टाईगर की इज़्ज़त को बचाने में सफल रहे।

JKLM ने कोल्हान के जुगसलाई और ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा को हार का मज़ा चखा कर अपनी दमदार उपस्थिति और पहचान को जनता के बीच रखने में सफल रहे।पोटका विधानसभा में मीरा मुंडा को हरा कर सजीव सरदार अपना राजनीतिक कद को बढ़ाने में कामयाब रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post